दिल्ली में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की राष्ट्रीय बैठक में शामिल होंगे हीरापाल ठाकुर | हिमाचल पर होंगे अहम निर्णय
हिमाचल प्रदेश को लेकर लिए जा सकते है अहम निर्णय
HimachalToday.inसुंदरनगर, 8 जून। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश सह संयोजक हीरापाल सिंह ठाकुर शामिल होंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन 11 और 12 जून को दिल्ली 5 रायसिना रोड मुख्यालय में किया जाएगा। जिसमें हिमाचल प्रदेश को लेकर अहम निर्णय लिए जा सकते है।
हिमाचल के प्रभारी भी रह चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनील पवार
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश सह संयोजक हीरापाल सिंह ठाकुर ने कहा कि बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनील पवार जी की की अध्यक्षता में होगी। उनके कार्यभार लेने के बाद यह दूसरी बैठक हो रही है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर सुनील पवार इससे पहले हिमाचल के प्रभारी भी रह चुके हैं और वह अपने समय में हमीरपुर मंडी और बिलासपुर में बैठकों का आयोजन भी कर चुके हैं। इसके बाद ही उनको राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय स्तर कि बैठक में मुझे शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ है। इसके लिए मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनील पवार का आभारी हूं।
तीन महीनों में 12 जिलों के जिला अध्यक्ष चुन लिए है
प्रदेश सह संयोजक हीरापाल सिंह ठाकुर ने कहा कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन को कैसे मजबूत किया जाए, इसकी चर्चा करते हुए कहा कि बीते तीन महीनों में 12 जिलों के जिला अध्यक्ष चुन लिए है और प्रदेश की कार्यकारिणी बहुत जल्दी बन जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव आने से पूर्व संगठन अपनी तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन का उदेश्य पंचायती राज को सुदृढ करने का रहा है। ताकि आमजन के लिए मनरेगा सहित अन्य समस्त योजनाओं को लाभाविंत किया जा सके।
Read More:
यह भी पढें :- Kullu News: लारजी में पर्यावरण दिवस पर धूम – आर्मी, स्कूल, महिला मंडल और पंचायत ने मिलकर लगाया सैंकड़ों पौधे
यह भी पढें :- Mandi News: डीएवी विद्यालय सुंदरनगर के बच्चों को साइंस क्विज में उत्कृष्ट प्रस्तुति पर मुख्यमंत्री ने किया पुरस्कृत
यह भी पढें :- इंदु पटियाल का तीखा हमला: महंगाई, भ्रष्टाचार और भाजपा की सत्ता लालसा पर कांग्रेस प्रवक्ता का प्रहार
यह भी पढें :- Mandi News: कश्मीर या स्विटजरलैंड की वादियों को टक्कर देता है मंडी का देवीदढ़- विक्रमादित्य सिंह
यह भी पढें :- हिमाचल में निजी कंपनियों की मनमानी पर भड़के मंत्री विक्रमादित्य सिंह, कहा- 70% रोजगार हिमाचलियों का अधिकार!
यह भी पढें :- विशाल मेगा मार्ट मंडी में 9 पदों के लिए इंटरव्यू, वेतन का कोई खुलासा नहीं – बेरोजगारों में असमंजस
यह भी पढें :- हिमाचल में शिक्षा का सशक्तिकरण: 6,000 से अधिक शिक्षक भर्ती, 3100 और पदों पर जल्द होगी नियुक्ति – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
यह भी पढें :- सुंदरनगर के दक्ष ठाकुर ने कराटे प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन
यह भी पढें :- सुंदरनगर में सरदार पटेल यूनिवर्सिटी भवन को निजी कॉलेज को सौंपने पर विवाद, NSUI ने जताया विरोध
यह भी पढें :- हिमाचल में शिक्षा का सशक्तिकरण: 6,000 से अधिक शिक्षक भर्ती, 3100 और पदों पर जल्द होगी नियुक्ति – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
यह भी पढें :- सुंदरनगर के दक्ष ठाकुर ने कराटे प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन
यह भी पढें :- सुंदरनगर में सरदार पटेल यूनिवर्सिटी भवन को निजी कॉलेज को सौंपने पर विवाद, NSUI ने जताया विरोध


Post a Comment